अपना जिला

चंद्रा पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक बैठक सम्पन्न

मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार की शुरूआत अभिभावक शिक्षक बैठक के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों से सम्बन्धित समस्याओं के बेहतर समाधान के लिए चर्चा की गयी। बैठक के लिए अभिभावक बड़ी संख्या में विद्यालय में पहुँचे। इस अभिभावक शिक्षक बैठक की सफलता इसलिए भी अधिक रही कि इसमें पोस्ट मीड टर्म परीक्षा तथा 10वीं तथा 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड परिक्षा के परिणाम युक्त दस्तावेज वितरित किये गये। 10वीं तथा 12वीं कक्षा के अध्ययनरत विद्यार्थीयों के अभिभावक पूरे उत्साह से प्री-बोर्ड परिक्षा के परिणाम ज्ञात करने हेतु पहुँचें। यह बैठक शिक्षकों और अभिभावकों को करीब लाने में सफल रहीं। शिक्षकों तथ अभिभावकों ने विद्यार्थीयों के प्रदर्शन, परिक्षा के अंक तथा भविष्य में और बेहतरत स्थान प्राप्त करने जैसे विषयों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य आकर्षण 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थीयों के अभिभावकों तथा शिक्षकों के संवाद का रहा। 10वीं के छात्रों के अभिभावक बच्चों के बोर्ड परीक्षा को लेकर व्याकुल थे, वहिं 12वी के छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों के विद्यार्थी जीवन और विद्यालय के अन्तिम परीक्षा परिणाम को देखने आये थे। शिक्षकों और अभिभावकों में विस्तार से बात की साथ ही बोर्ड की परीक्षा के लिए सलाह और शुभकामनायें दी। अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थीयों के अभिभावक भी पूरे उत्साह और संतोष से अभिभावक शिक्षक बैठक में उपस्थित हुए। चर्चा का मुख्य विषय छात्रों का विकास तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयत्न करने जैसे महत्वपूर्ण तथ्य रहे।
एक मजबूत शिक्षा व्यवस्था के तहत माता पिता के योगदान और उन्हे विश्वास में लेने के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह अभिभावक शिक्षक बैठक एक माध्यम बनी जिससे माता-पिता तथा शिक्षक साथ मिलकर विद्यार्थी के कमियो को दूर कर भविष्य में प्रदर्शन निखार सकें।
विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पाल जी ने कहा कि अभिभावक शिक्षक बैठक एक ऐसा मंच है  जिसके माध्यम से अध्यापक का संम्बन्ध छात्र और उसके अभिभावकों के साथ और मधुर हो सके। परिणाम दिखाना सिर्फ साधारण प्रक्रिया का हिस्सा है, पर बैठक इसलिए आयोजित की गयी है कि अध्यापक अभिभावकों को यह बता सके कि उनका बच्चा किस विषय में कमजोर है, कहाँ ध्यान देने की जरूरत है या फिर किस तरह से सुधार हो सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के. सी. पीटर ने कहा कि यह आयोजन माता-पिता और शिक्षकों के लिए छात्र के विकास हेतु प्रयत्नों को समझने का अवसर है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावक एवं शिक्षक बच्चों के बारे में एक दूसरे के अनुभव से बेतर जान सके ताकि बच्चों को समझाना और उनका मार्गदर्शन आसान हो सके।
कार्यक्रम के अन्त में सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती सविजा पीटर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अभिभावक शिक्षक बैठक की सफलता में विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती कंचन सिंह एवं अध्यापक गण का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *