अपना जिला

घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष ने किया हवन पूजन

मऊ। मंगलवार एक जून विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने घोसी में अपने परिवार के साथ इस महामारी से निजात पाने के लिए एवं सभी के कल्याण के लिए एवं इस महामारी से मरने वाले की मृत आत्मा की शांति के लिए एवं विश्व ब्राह्मण दिवस पर जगत कल्याण के लिए आचार्य राजेश पांडेय द्वारा हवन पूजन किया गया,, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस महामारी से हमारे न जाने कितने नवजवानों की मृत्यु हो गई जिससे ह्रदय से रुलाई आ रही है, बेटे के कंधे पर बाप की अर्थी हो तो ठीक है लेकिन अगर बाप के कंधे पर नवजवान बेटे की अर्थी हो तो कैसे बरदाश्त किया जा सकता है , लेकीन इसे दैविक आपदा भी कह सकते हैं क्योंकि जब जब प्रकृति से खिलवाड़ हुआ है तब तब ईश्वर ने हम पृथ्वी वासियों को दंड दिया है, अध्यक्ष जी ने यह भी कहा कि सभी लोग अपने आस पास जहां भी उचित जगह हो पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं यह एक ऐसा पेड़ है जो हमेशा आक्सीजन देता है और भी ब्रिक्षा रोपण करें जिससे आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन की कमी न हो, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, आकाश पांडेय, राजेश पांडेय, आशीष पांडेय, शांति पांडेय एवं आचार्य राजेश पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *