चर्चा में

ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते, महिला टीचर कक्षा 11वीं के छात्र को लेकर फरार

कभी-कभी समाज के कुछ ऐसे गंदी मानसिकता वाले लोग ऐसे घटना कर जाते हैं की वे गुरु शिष्य के रिश्ते को ही तार-तार कर जाते हैं। ऐसे मुठ्ठी भर बेशर्म लोगों की वजह विश्वास पर ही प्रश्न चिन्ह लग जाता है। हरियाणा राज्य पानीपत शहर में एक महिला ऐसे ही घटना को अंजाम दे गई की सभी की आंखें शर्म से झुक गयी। पानीपत की तलाकशुदा महिला शिक्षक जिस बच्चे को रोज ट्यूशन पढ़ाने को अपने घर बुलाती थी उसी को लेकर भाग गई। घटना के बाद पूरे देश में गुरु शिष्य को रिश्ते को लेकर महिला द्वारा किए गए कार्य पर लोग थू-थू कर रहे हैं। महिला मायके में ही रहती है वहीं पर वे लापता हुए छात्र को चार-चार घंटे ट्यूशन पढ़ाती थी। 29 मई को कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाला बालक दोपहर में लगभग 2:00 बजे ट्यूशन पढ़ने गया उसके बाद देर तक लौट कर नहीं घर नहीं आया। लड़के को लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ नहीं पता नहीं चला। फिर घर वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जैसे ही शिक्षिका के घरवाले शिक्षिका के गायब होने की बात कही पुलिस सकते में आ गयी। पुलिस महिला शिक्षिका के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उन दोनों का कोई सुराग नहीं है तथा दोनों ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ किया हुआ है और छात्र उसी स्कूल में पढ़ता है उसी स्कूल में महिला भी पढ़ाती है तथा उसकी क्लास टीचर भी है। लोगों का कहना है कि शिक्षिका को इतना भी शर्म नहीं आया कि वह एक नाबालिग के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रही है, जो समाज और कानून दोनों में क्षम्य नहीं है।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *