अपना जिला

कांग्रेस ने जारी की नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची


मऊ। कांग्रेस पार्टी जनपद में अपने पार्टी को गांव-गांव और शहर शहर मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम एवं प्रदेश के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने नगर पंचायत के अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमे कोपागंज-रेयाज़ अहमद, अदरी-फिज़ाऊल मुस्तफा, वलीदपुर-मोबस्सीर गनी, चिरैयाकोट-अख्तर अली, दोहरीघाट-गीता मद्धेशिया, घोसी-जुल्फेकार अहमद अंसारी, मधुबन-मनीष कुमार सिंह, मोहम्मदाबाद-नफीस फारूकी, कुर्थीजाफरपुर-मोहम्मद नोमान सूची जारी करते हुए प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी तबकों को लेकर चलने वाली पार्टी है और इमानदार कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देकर प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू ने यह सिद्ध कर दिया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान कांग्रेस में ही निहित है जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्गों को नेतृत्व देकर उन्हें सम्मान प्रदान करती है साथ ही साथ कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव पीसीसी सदस्य राजकुमार राय जिला महासचिव अनिल जायसवाल सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अकरम प्रीमियम संपत मौर्य रामकरण यादव शशिकांत राय मधुसूदन त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *