घोसी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 89 में मात्र 11 का निस्तारण
घोसी /मऊ। मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ की अध्यक्षता में घोसी तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 89 पीड़ितों ने अपनी शिकायतें की जिसमें मौके पर मात्र 11 मामले का ही समाधान हो सका। शेष सम्बंधित विभाग को उचित कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। जिसमें ज्यादातर समस्याएं अवैध अतिक्रमण से सम्बंधित छाया रहा।
घोसी तहसील क्षेत्र के पीवा ताल निवासी मुन्नीलाल मौर्या, रमवती , विजय गौड़, रामप्रवेश, रूपचन गौड़ आदि ने पुरानी आबादी में से आने व जाने के लिए रास्ते की मांग किया है। खैरामुहम्मदपुर निवासी अखिलेश कुमार ने सरकारी पोखरी पर कब्जा को लेकर कई बार तहरीर दिया था जिसपर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को सीमांकन कर तत्काल खाली कराने को कहा। इसी प्रकार पकड़ी बुजुर्ग के राजेश यादव, नोनारी की धानमती, पिंडउथसिंहपुर के सूर्यदेव ने भी सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तहरीर दिया। जब कि मलेरी कोट (मानिकपुर) निवासीनी शीला देवी, रंभा, कल्हरी, चिंता, रीता, संगीता, पुष्पा, मनती, बेबी एवं समीना ने तहरीर दिया है कि लोहिया आवास तो मिल गया है, परंतु सौर सेटेलाइट लाइट अभी तक नहीं मिला है । जिसे दिलाया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार शर्वेस सिंह, राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, मुहम्मद जैद, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
