चर्चा में

गोड़ जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का फैसला

रतनपुरा/ मऊ। दिनांक 18-4-018 दिन बुधवार को जिलाधिकारी मऊ से अखिल भारतीय गोड महासभा के सदस्यो के साथ वार्ता हुई । जिसमे कहा गया कि साक्ष्यों के आधार पर गोड जाति के लोगोंं का जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जनजाति का बनाकर सभी तहसीलदार जारी करे। यह निर्णय जिलाधिकारी जनपद मऊ के द्वारा वार्ता के दौरान दिया गया। वही जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे ने बताया कि 15 दिन के अंदर गोड जाति के बच्चो के खाते मे दशमोततर की छात्र वृत्ति भेज दी जाएगी। 103 गोड जाति के प्रमाणपत्र जो स्कूटनी कमेटी को जांच हेतु दिए गये थे, उनको भी साक्ष्य सही पाए जाने पर बहाल कर दिया जाएगा। इसी मांंग को लेकर समिति 6 अप्रैल को जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर मे विशाल जनसमूह के साथ बैठक की थी।
वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता राम कुंवर गोड, जन जाति विकास मंच के प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र गोड ,रामेश्वर गोड ,सारदा गोड ,दीनानाथ गोड ,संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ श्वेता गोड, केदार गोड, आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मंत्री सदानंद गोड़ ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *