समाजवादी छात्रसभा ने मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुडसुरी मेंं चलाया हस्ताक्षर अभियान
रतनपुरा/मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा मऊ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पिछड़ा एवम दलित छात्रों की छात्रवृत्ति में कटौती एवम कई छात्रों की छात्रवृत्ति नही प्राप्त होने पर मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुडसुरी रतनपुरा पर बुधवार को विरोध स्वरूप समाजवादी छात्र सभा मऊ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र विरोधी रूप में कार्य कर रही है और छात्रों को हीन दृष्टि से देख रही है। जिससे छात्रों के हितों का हनन हो रहा है अगर सरकार द्वारा छात्र के हितों का हनन किया गया तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिराज यादव वीरू जिला सचिव समाजवादी छात्र सभा,खुशहाल सिंह बड़े प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा, छात्र संघ अध्यक्ष सुग्रीव चौहान, गौरव पाण्डेय,अनुराग यादव अतुल,इंद्रमणि आदि समाजवादी साथी उपस्तिथ रहे।

