बाल-विवाह रोकथाम पर निकला जागरूकता अभियान रैली
मऊ। महिला कल्याण विभाग के आदेशानुसार बुधवार को अक्षय तृतीया पर कलेक्ट्रेट से गाजीपुर तिराहा तक निकला जागरूकता अभियान रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परंपरा तथा रूढ़िवादिता की वजह से अक्षय तृतीया पर बाल विवाह कराए जाने का नियम होता है। इसी को रोकथाम के लिए महिला कल्याण विभाग के आदेशानुसार प्रोबेशन कार्यालय से जागरूकता अभियान रैली निकला” बाल विवाह कैसी नादानी जीवनभर आंखों में पानी” तथा “मम्मी मुझे प्यार दो जीने का अधिकार दो” तथा” एक रोटी कम खाएंगे बेटी को पढ़ाएंगे” इत्यादि नारों के साथ रैली पूरे जोश के साथ निकला। आप सभी से अनुरोध है कि जहां कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले तुरंत 100 नंबर पुलिस को 181 हेल्पलाइन तथा बाल कल्याण समिति एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय को सूचित करें।

