अपना जिलाखास-मेहमान

एडीजीसी अजय कुमार सिंह बने निर्भया सेना के जिला विधि सलाहकार

मऊ । निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह अध्यक्ष चयन समिति नसरीन फात्मा की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने मऊ जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता सह अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ( फौजदारी ) सिविल कोर्ट मऊ को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निर्भया सेना का विधि सलाहकार नियुक्त किया है। श्री मिश्र नेे बताया कि श्री सिंह NE RLY के वाराणसी मंडल में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य व आदर्श पत्रकार भी है। उन्होंने बताया निःसंदेह निर्भया सेना की जन्म स्थली लव कुश की धरती मऊ में श्री सिंह के जुड़ने से सेना काफी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *