एक शातिर गिरफ्तार, कब्जे से एक नाजायज तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद-
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.08.20 को थाना घोसी पुलिस द्वारा बड़ागांव से चन्द्रिका यादव उर्फ मोनू पुत्र अर्जुन यादव निवासी बड़ागांव थाना घोसी मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा मय एक अदद कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 706/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…
इसके अलावा दिनांक 31.08.20 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दोरान बुद्धिकापुरा गांव से मु0अ0सं0 670/20 धारा 34,323,147,504,506,302 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण कमलेश पुत्र फूलचन्द्र, सोनू पुत्र जयराम निवासीगण बुद्धिकापुरा थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

