अपना जिला

डेंगू और मलेरिया से ग्रसित लोग आसानी से आ सकते हैं कोरोना की चपेट में

● कोविड-19 संक्रमण काल में डेंगू और मलेरिया से बचकर रहें : सीएमओ


● कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

मऊ।.जिले में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है सरकार और स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिये तमाम उपाय कवायद कर रहे है। इसी के तहत नगर क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरुकता का कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें मलेरिया विभाग के कर्मियों ने लोगों को सचेत करने का कार्य किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से बचने की जरुरत है। कारण है कि डेंगू और मलेरिया होने के बाद लोगों की इम्यूोनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह जरुरी है कि लोग इन मच्छटरजनित बीमारियों की चपेट में आने से खुद को बचाकर रखें।
बुखार होने पर स्वाास्य्ंग केन्द्रज ही जाएं
अगर किसी को बुखार हो तो वह अपने नजदीकी स्वाास्य्के केन्द्रच पर ही जाए। मेडिकल स्टोेर से या फिर किसी अप्रशिक्षित डाक्ट र से कोई भी दवा लेकर न खाएं। ऐसा करने से बीमारी और गंभीर हो सकती है।

यह हैं डेंगू ज्वटर के प्रमुख लक्षण
डेंगू के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक ‘हड्डियों का दर्द’ है। इस कारण से डेंगू को ‘हड्डी तोड़ बुखार’ के नाम से भी जाना जाता है। डेंगू, खासतौर पर बारिश के मौसम के दौरान और बाद में होता है। इस समय डेंगू तेजी से फैल रहा है लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि लोगों को सावधान और जागरूक रहने की आवश्यकता है। डेंगू के लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, प्लेटलेट्स कम होना, आंखों में दर्द, तेज़ बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त आदि प्रमुख हैं ।

जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि जिन लोगों की इम्यूलनिटी कमजोर होती है वह कोविड-19 के जल्दी, शिकार हो सकते हैं। जब व्य क्ति डेंगू और मलेरिया व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है। डेंगू खुद एक गंभीर बीमारी है और इसके साथ कोविड-19 का संक्रमण भी हो गया तो यह और भी ज्या दा घातक हो सकता है। डेंगू एडीज़ मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने के पाँच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं।
बेदी यादव ने बताया कि मच्छेर जनित रोगों से बचाव के लिए जिले के सभी गांवों व कस्बों तथा शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने घरों के अन्दंर व आस-पास साफ-सफाई रखें जिससे इन जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके।

इन बातों का जरुर रखें ध्या न
•अपने आस-पास मच्छ‍रों को न पनपने दें । दरवाजे व खि‍ड़कियों पर जाली लगवाएं ताकि मच्छेरों का प्रवेश घर में न हो।
•मच्छ रदानी का प्रयोग करें तथा घर के अन्ददर फ्रिज, कूलर, पुराने टायरों व डिब्बों में पानी कदापि न एकत्रित होने दें।
•पानी की टंकी को पूरी तरह से ढक करके रखें तथा पूरी बांह वाली कमीज और पैंट पहनें, ताकि मच्छयर न काट सकें।
•नालियों में जलभराव को रोकें तथा नियमित सफाई करते रहें , जानवरों के बाड़ों को घर से दूर रखें तथा सफाई पर विशेष ध्यांन दें।
इस अभियान को शहर और मोहल्लों दुकानों और बाजारों में घूम-घूम कर जेई कन्सल्टेंट डॉ उपेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक दुर्गेश कुमार तथा दिनेश यादव ने लोगों को बचने और सफाई के तरीकों का प्रदर्शन कर जागरूक करने का अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *