98 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 तस्कर गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 31.08.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा मनोज कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी कमालचक, दिलीप कुमार पुत्र हरिकिसुन निवासी सिरसा थाना चिरैयाकोट दोनों के कब्जे से क्रमशः 20-30 लीटर, थाना मधुबन पुलिस द्वारा रोशन पुत्र महातम निवासी दुबारी, जमालुद्दीन पुत्र सकूर निवासी ददियापार थाना मधुबन दोनों के कब्जे से 48 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

