चर्चा में

उम्मीद : यूपी सरकार के मंत्री ने सुना बुनकरोंं का दर्द, कहा जो प्रयास हो सकेगा मऊ के लिए निश्चित करेंगे

● हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही : सत्यदेव पचौरी
● पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने गिनाई बुनकरों की समस्या, बिजली का मुद्ददा भी रखा
मऊ। खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री सत्यदेव पचौरी की अध्यक्षता में एक जनपद एक उत्पाद के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। मंत्री श्री पचौरी ने मीटिंग में मौजूद सभी से परिचय स्थापित करते हुए जनपद की समस्याओं के बारे में पूछा जिसपर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल द्वारा अपने जनपद की समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। मंत्री द्वारा पूछा गया कि यहांं एक साड़ी मजदूर की क्या मजदूरी है बुनकरों द्वारा बताया गया कि बड़ी मुश्किल से 100 रूपये की मजदूरी हो पाती है। जिसपर मंत्री ने कहा कि 100 रूपये यानी माह का 3000 रूपये की मजदूरी से आज की मंहगाई में परिवार की देख भाल कर पाना बड़ा ही मुुश्किल है। निश्चित रूप से यह एक गम्भीर समस्या है जिसपर हमें आपको सोचने की जरूरत है धीरे-धीरे समय परिवर्तन की ओर जा रहा है साड़ियों की जगह सूट आ गया है इसलिए आपको भी समय के साथ बदलना होगा। आप नई-नई डिजाइनों को तैयार करें निश्चित रूप से आपका डिमाण्ड बड़ेगा। हम चाहते हैं कि आप का रोजगार प्रदेश से देश तक और देश से विदेश तक बढे यह हमारी कामना है जनपद के लिए हमारे तरफ से जो भी प्रयास हो सकेगें उसे हम निश्चित रूप से करेंगे। पूर्व चेयरमैन द्वारा जनपद के बुनकरों के तरफ से ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण के लिए मांग की गयी। जिसपर मंत्री द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। बुनकरों द्वारा शिकायत की गयी कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरिके से बिजली का बिल दिया जाता है जिससे बुनकरों को जमा करने में परेशानी होती है।
मंत्री द्वारा हथकरघा बुनकरों के बेटियों की शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बुनकरों के बेटियों की शादी हेतु प्रति बेटी रू0 30 हजार का अनुदान दिया जायेगा। हथकरघा बुनकरों को चश्में की प्रतिपूर्ति हेतु अनुदान के अन्तर्गत बुनकरों को जिनकी आयु 40 वर्ष या उससे अधिक हो रू0 500 प्रति बुनकर नेत्र की जांच एवं चश्मा खरीद के रूप में सहायता दी जायेगी। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में बुनकर अंशदान का 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सामूहिक बीमा योजना जिसमें विभिन्न सेमीनारों एवं बैठकों में हथकरघा बुनकरों के भाग लेने पर उनके यात्रा के किराये का भुगतान बुनकर बहबूदी फण्ड से ए0सी0 प्रथम के समतुल्य रेलवे का किराया का भुगतान किया जायेगा।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार राय, विद्यापति मिश्र, गौतम कुमार, अजय कुमार, अमन उपाध्याय, फिरोज, मो0 सलीम सहित उद्योग बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *