अपना जिला

अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें मीडिया कर्मी:एसपी

● ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री बने प्रदीप सिंह व ऋषिकेश पाण्डेय उपाध्यक्ष

मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में मीडिया कर्मियों के समक्ष कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। इसलिए वर्तमान परिवेश में पत्रकार बंधुओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की जरूरत है ताकि समाज का सार्थक विकास हो सके।
श्री सिंह रविवार को नगर पालिका कम्युनिटी सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के 31 वी पुण्यतिथि पर आयोजित पत्रकारिता और उसके समक्ष चुनौतियां विषयक संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि आज सनसनीखेज खबरों के चक्कर में कुछ लोग समाज से विपरीत धाराओं में जा रहे हैं इनका यह दायित्व समाज के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कहा कि मीडिया कर्मियों का तटस्थ होकर पत्रकारिता करनी चाहिए। पीत पत्रकारिता से बचना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सूचना अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से आव्हान किया कि वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज का समग्र विकास हो सके।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्वर्गीय बालेश्वर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने पत्रकारों को संगठन के प्रति मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसपी ललित कुमार सिंह और डीआईओ जितेंद्र सिंह ने श्री बालेश्वर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तदुपरांत संस्था के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रभारी प्रदीप सिंह को महामंत्री एवं आज के ब्यूरो चीफ ऋषिकेश पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरफराज अहमद, सुदर्शन कुमार, कवि अजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विनोद सिंह, बृजराज, संजय तिवारी, प्रवीण राय, मोहम्मद अशरफ, पुनीत श्रीवास्तव, सदानंद गौड़, धर्मेश तिवारी, हरेंद्र सिंह, अनिल कुमार गुप्ता आलोक कुमार, विजय गुप्ता, आजाद नोमानी, नागेंद्र राय, राकेश सिंह, शाह आलम, बन्ने खान, कमलाकांत यादव, राहुल राय, कमलेश कुमार, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *