मऊ में दो करोड़ की लागत से बनेगा 3 मंजिला मीडिया सेंटर, डीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियो ने किया कचहरी के सामने भूमि का सीमांकन
● भवन में बनेगा हाईटेक ज़िला सूचना कार्यालय, एक तल पर रहेगा मीडिया भवन
मऊ। स्वर्गीय बागेश्वरी लाल की 31 वीं पुण्यतिथि के मौके पर मऊ जिले के पत्रकारों को मिला तोहफा। हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मऊ जिले के कलेक्ट्रेट के बगल में तीन मंजिला इमारत का मीडिया सेंटर बनाने का फैसला लिया है। मीडिया सेंटर तकरीबन दो करोड़ की लागत से 3000 वर्ग मीटर भूमि में निर्माण कराने की कार्य योजना बनी हुई है। सरकार की सख्ती के चलते जिलाधिकारी की अगुआई में राजस्व अधिकारियों ने भूमि का सीमांकन भी कर दिया। भूमि दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित है।
भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। सहायक जिला सूचना अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह के मुताबिक दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण होगा यहां पर हाईटेक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। शासन के प्रयास के चलते जल्द ही जिला सूचना विभाग को भूमि आवंटित हो जाएगी। तदोपरांत उम्मीद है कि अगस्त माह से भवन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। वैसे तो जिला सूचना अधिकारी ने आज स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि के मौके पर सार्वजनिक किया सरकार के फैसले को मीडिया कर्मियों ने जमकर सराहा है। वही भवन के निर्माण में तेजी को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में मुखर हो चला है।

