खास-मेहमान

मऊ की जान्हवी सिंह ने सीबीएसई में किया इलाहाबाद रीजन टाप, आईएएस बनना लक्ष्य

(आनन्द कुमार)
मऊ। मंजिल को ढूंढो नहीं बल्कि मंजिल को अपना इरादा व जुनून बनाकर उस रास्ते पर चल पड़ो मंजिल पाने से कोई रोक नहीं सकता। यह बाते बिल्कुल सच साबित कर दिया है मऊ की बिटिया जान्हवी सिंह ने। अपने इसी सोच व इरादों की बदौलत जनपद के कोलौरा निवासी डा॰ संजय सिंह की बेटी जान्हवी सिंह ने सीबीएसई बोर्ड की इण्टरमीडिएट की परीक्षा 2018 में 500 में 494 अंक प्राप्त कर सीबीएसई के इलाहाबाद रीजन में टाप कर मऊ सहित इलाहाबाद व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मऊ जनपद की ग्राम कोलौरा निवासी जान्हवी सिंह वाराणसी की बीएचयू की सीएचएस शाखा में, वहीं पर रहकर पढ़ती है। वे इलाहाबाद रीजन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, इलाहाबाद, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, भदोही आदि रीजन के अनेकों जनपदों में फर्स्ट आयी है। जान्हवी के इस सफलता पर मऊ सहित वाराणासी व समूचा इलाहाबाद रीजन के लोग गदगद हैं।1

उनके पिता एलआईसी जौनपुर की शाखा में प्रबन्धक हैं व माता अर्चना सिंह गृहणी हैं। बड़ी बहन अर्पणा बीएचयू में स्नातक की छात्रा है।
अपनी सफलता का श्रेय जान्हवी सिंह ने माता, पिता व परिजनों सहित गुरूजनों को दिया है। जान्हवी ने बताया कि अगर कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ किसी कार्य को किया जाए तो सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। जान्हवी का एक मात्र उद्देश्य आईएएस ऑफिसर बनना है।
जान्हवी सिंह के इस बड़ी सफलता हासिल करने पर बधाई देने वालो में दयानन्द सिंह प्रधान कोलौरा, धनञ्जय सिंह, शेषनाथ सिंह, रिपूमर्दन सिंह, संग्राम सिंह राजस्व निरीक्षक सदर, बीजेपी जिला महामन्त्री आनन्द प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह पुन्नू, गणेश सिंह, अजीत सिंह, अधिवक्ता राजेश सिंह राज, अजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *