अपना जिला

अध्यक्ष पद पर अमरनाथ व शमशुल, महामंत्री पद पर शिव प्रसाद ने किया नामांकन

◆ सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ का चुनाव

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ  के वर्ष 2019-2020 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के संदर्भ में मंगलवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह व शमशुल हसन ने भारी लावलश्कर के साथ अपना अपना नामांकन किया। वहीं महामंत्री के प्रतिष्ठित पद पर शिव प्रसाद श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ नामांकन किया और सतीश चंद्र मौर्य ने इस पद पर अपने हुजूम साथ नामांकन किया।

SONY DSC

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों में विजय व राम अवध भारद्वाज तथा साधारण उपाध्यक्ष के 2 पदों पर राकेश कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर रविंद्र कुमार यादव, मोहम्मद आरिफ ने अपना नामांकन किया।

संयुक्त मंत्री के तीन पदो पर राम रामसमुझ यादव, कमलेश कुमार कौशल व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के 6 पदों पर अशोक कुमार अश्क ,मनोज कुमार सिंह केवल 2 लोगों ने तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर केवल एक उम्मीदवार अबू हुरैरा ने नामांकन किया। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नामांकन के दौरान प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में अपनी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते दिखे। इस दौरान कचहरी परिसर में हलचल व गहमागहमी बनी रही।

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के कुल 22 पद है। उक्त पदों के लिए कल बुधवार को भी नामांकन किया जाएगा ।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के कुल 883 मतदाता सदस्य है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने बताया कि मतदान 1 फरवरी को कराया जाएगा ।मतदान के दौरान प्रत्येक सदस्य को बार काउंसिल का सी ओ पी परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य गुरु नारायण पांडे ,बी एन सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *