Uncategorized

स्वदेशी जागरण मंच गोसंवर्द्वन व जैविक खेती को लेकर लोगों को कर रहा जागरूक

बिल्थरारोड/ बलिया। स्वदेशी सामानो को अपनाने व चाइनीज सामानो का पूरे देश में जबरदस्त विरोध के बाद स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री व प्रचारक अजय जी अब गोसंवर्द्वन व जैविक खेती को लेकर लोगों को जागरूक करने की ठानी है। अपने इस अभियान की सफलता के लिए उन्होने शुक्रवार को बिल्थरारोड के जिला पंचायत डाकबंगला में एक बैठक कर रणनीतिक विचार-विमर्श किया।
अपना देश अपना उत्पाद यानि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता लाने वाले स्वदेशी जागरण मंच के अजय जी अब देश की मिट्टी से उर्वरा शक्ति के लोप होने से बचाने के लिए जैविक खेती व देशी गायों के संवर्द्धन हेतू अलख जगात नजर आयेंगे। वर्तमान में यूरिया, डाई आदि के प्रयोग से धरती की समाप्त हो रही उर्वरा शक्ति को बचाने व देशी गायों के संवर्द्धन से होने वाले फायदों को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने के लिए जिला पंचायत डाकबंगले में शुक्रवार एक बैठक कर कार्यकर्ताओं से लोगो को इसकी महत्ता के बारे में बताने व जैविक खेती के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं की एक टोली गांव में लोगों से संपर्क कर उन्हे देशी गाय से होने वाले फायदे व जैविक खेती के लिए आग्रह व प्रोत्साहित के साथ गोबर के खाद के महत्व व यूरिया खाद से होने वाले नुक्सान के बारे में विस्तार से बताने का कार्य करेंगे। बैठक में अलग अलग टोलियों के माध्यम से लोगों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करने की रणनीति बनायी गयी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, वृजनाथ वर्मा, डा0 सर्वेश पांडेय, रंगनाथ मिश्र, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र चौहान, देवेन्द्र कुमार गुप्त, नथुनी चौहान, अशोक जायसवाल, मिथिलेश पटेल, राजदेव प्रसाद तुरैया, मुन्ना मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *