Uncategorized

हमे जीवन में शान्ति तभी मिलेगी जब हमारे अंदर ज्ञान का प्रादुर्भव होगा : पूर्व विधायक

बिल्थरारोड/बलिया। जिस तरह एक पथिक कड़ी धूप में पेड़ की छांव पाने के लिए व्याकुल रहता हैं उसी प्रकार आज के जीवन में लोग शान्ति की चाह में भटकते देखे जा सकते है। हमे जीवन में शान्ति तभी मिलेगी जब हमारे अंदर ज्ञान का प्रादुर्भव होगा। यह ज्ञान संत्संग व ईश्वर की भक्ति से ही संभव हो सकता है। उक्त उदगार बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने परमात्मा शिव अवतरण संदेश एवं जनजागरण रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते समय व्यक्त कर रहे थे।
बिल्थरारोड के मिश्रौली मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित परमात्मा शिव अवतरण संदेश एवं जनजागरण रैली में मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि अध्यात्म व सत्संग के माध्यम से ही अपने आप को ईश्वर से जोड़ा जा सकता है। कहा कि ईश्वर से एक बार आत्मा का तार जुड़ गया तो फिर मन से अज्ञान रूपी वासना का नाश हो जायेगा तथा हमारा जीवन धन्य हो जायेगा है। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी प्रमिला जी ने कहा कि जिस प्रकार लोग आधुनिक युग में हम अपनी मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए लालायित रहते हैं यदि ईश्वर रूपी आत्मा को चार्ज करने के लिए इतने जागरूक हो जाये और दिमाग रूपी मेमोरी में अध्यात्मिक ज्ञान से भर लें तो निश्चित रूप से उसे मोक्ष यानि परमधाम की प्राप्ति हो जायेगी। ब्रह्मकुमारी कुसुम जी ने साधना, भजन व सत्संग के माध्यम से मानव की अज्ञानता दूर करने का आह्वान किया। इसके पूर्व विधायक श्री अंचल ने ब्रह्मकमारी साधकों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बसंत यादव, शिवकुमार, अरविन्द यादव, ब्रह्मकुमारी खुश्बू, हरिकेवल, राजेश, सुरेश, विनोद कुमार, दीपक, कपिलदेव, सुरेन्द्र भाई, आशीष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *