अपना जिला

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर पालिका मऊ को दिलवायें श्रेष्ठ स्थान : तय्यब पालकी

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 30 मु0 डोमनपुरा पश्चिम में अब्दुल्लाह के मकान से फैयाजुद्दीन, हबीबुर्रहमान, फातिमा के मकान तक लगभग 6.20 लाख रूपये की लागत से निर्मित मिट्टी भराई रिटेनिंगवाल, नाली, सी0सी0 इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 31 मु0 जहांगीराबाद में मित्तल चिकित्सालय से फरहान चिकित्सालय तक लगभग 6.57 लाख रूपये की लागत से निर्मित सी0सी0 इण्टरलाकिंग व मु0 जहांगीराबाद बाई पास रोड से ज्याउलहसन कैसर वाले के कारखाने तक लगभग 12.52 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाला स्लैब सी0सी0 इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 42 मु0 रघुनाथपुरा कल्याण सागर में आसमा मस्जिद के पास श्री मुनव्वर, ऐनुलहक, नईम सरवर के मकान तक लगभग 6.20 लाख रूपये की लागत से निर्मित सी0सी0 इण्टरलाकिंग व रघुनाथपुरा कल्याण सागर में कब्रिस्तान के पास अब्दुल कलाम से अफरोज, फैयाज, अशफाक, आफताब, अफजाल तक लगभग 9.84 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, स्लैब, सी0सी0 रबर मोल्ड इण्टरलाकिंग व रघुनाथपुरा में मुनव्वर अली, शौकत अली, मुम्ताज अहमद के मकान तक लगभग 7.87 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, सी0सी0 इण्टरलाकिंग के निर्माण कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासदों जहीर सेराज, मु0 इस्माईल व मकबूल अहमद की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त कार्य संयुक्त रूप से लगभग 49.18 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुये हैं।
  इस अवसर पर सम्मानित वार्ड सभासदों जहीर सेराज, मु0 इस्माईल व मकबूल अहमद ने पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया एवं उन्होंने अपने वार्ड स्थित क्षेत्रों में गतिशील विकास के लिये श्री पालका का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में आगामी 4 जनवरी 2019 से प्रारम्भ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में स्वच्छता रैंकिंग के लिये भाग ले रहे नगर पालिका परिषद, मऊ को श्रेष्ठ एवं उच्च स्थान दिलाने में नगरवासियों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित कराने की प्रेरणा दी। जानकारी देते हुये कहा कि साथ ही पालिका द्वारा नगरवासयिों को ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करने एवं उसके प्रयोग करने के बारे में सहज तरीके से उन्हें बताया जा रहा है ताकि मऊ नगर पालिका क्षेत्र में निवास कर रहे सभी नागरिकों को पूरी तरह से स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया जाये। इस तरह एक ओर नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो जायेगा तो दूसरी ओर मऊ के नागरिक बहुत हद तक डिजिटलाइज हो कर ‘डिजिटल इण्डिया’ के उद्देश्यों की पूर्ति में भागीदार बन जायेंगे। ज्ञातब्य रहे कि मऊ नगर को साफ-सुथरा एवं तीव्र विकासशील नगर बनाने के सम्बन्ध में गत दिनों बकवल स्थित पालिका कम्यूनिटी हाल एवं नगर पालिका कार्यालय परिसर में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने प्रेरणा के प्रतीक 2 ‘हाईड्रोजन स्काई बैलून’ (हाईड्रोजन गुब्बारों) को हवा में उछाला था जो आज भी हवा में तैरते हुये आम नागरिकों को स्वछच्ता का संदेश दे रहे हैं। इसका उद्देश्य नगर वासियों को यह प्रेरणा देना है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग ले रहे नगर पालिका परिषद, मऊ को उच्च स्थान दिलवाने के लिये सफाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुये अधिक से अधिक ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करें तथा स्वयं स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बनकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में मऊ नगर पालिका को उच्च स्थान दिलाने के लिये आगे आयें। उन्होंने कहा कि सफाई, सूखे व गीले कूड़ों को अलग-अलग एकत्र करंे, प्रत्येक शौचालय रहित घरों में शौचालय का निर्माण करायें, खुले में शौच न करें, व्यक्तिगत, सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालयों का ही प्रयोग करें। श्री पालकी ने बताया कि ऐसा करके हमारा उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के सम्बन्ध में पाजीटिव फीडबैक देना और उन्हें इस के लिये सक्रिय भूमिका निभाने के लिये आमादा करना है ताकि नगर पालिका परिषद, मऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में उच्च स्थान दिलाया जा सके।
इस अवसर पर सभासदगण जहीर सेराज, मु0 इस्माईल व मकबूल अहमद, मुनव्वर अब्दुल गफूर, हा0 सुलैमान, इश्तियाक अहमद, मु0 गजाली, शाहनवाज अहमद, इर्फान अहमद, शमीम अहमद, शमशाद अहमद, रमजान, सोनू, शकील अहमद, राफे, परवेज, शफीक, शहनवाज गेठुवा, एजाज अहमद आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *