अपना जिलातस्वीरों में मऊ

अपना मऊ का घुमक्कड़ कैमरा…

अपना मऊ का घुमक्कड़ कैमरे ने कैद की कुछ बेहद रोचक तस्वीरें…

मऊ जंक्शन के मुख्य भवन को सनबीम स्कूल ने बेहतरीन कलाकारी के साथ स्टेशन को रंग व कूची के माध्यम से सजाने का काम किया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा मऊ के साड़ी उद्योग (ताना-बाना) को भारत का मैनचेस्टर कहा जाना जैसे मऊ के लिए गौरव की बात है वैसे ही मऊ की पहचान को कला के माध्यम से देखा जा सकता है। स्टेशन पर आर्ट के द्वारा दिए संदेश में मऊ के बुनाई उद्योग को बापू द्वारा चरखा काटते हुए दर्शाया गया है तो दूसरी तरफ साड़ी की बुनाई करते हुए महिला व पुरुष बुनकर को दिखाया गया है

इसके अलावा संत कबीर के दोहे के साथ उनका बहुत ही सुंदर चित्र बनाया गया है। इतना ही नहीं कलाकारों ने तमसा के पावन तट को दिखाते हुए उस पर रेलवे का पुल व रेलगाड़ी को गुजरते हुए दिखाया है। साथ ही तमसा में नाव व तमसा की निर्मल जल धारा को भी प्रदर्शित किया है। सनबीम स्कूल द्वारा मऊ जंक्शन को कला के माध्यम से सजाने का जो यह अनूठा प्रयास किया गया है वास्तव में यह काबिले तारीफ है इन सभी कलाकृतियों में कमलेश रथी व राकेश कुमार चित्रकार ने अपनी कला को उकेरने का बहुत ही सफल प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *