अपना जिला

सोनबरसा ग्राम सभा की सीट, सामान्य जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति दाखिल

मऊ। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुना 2021 में ग्राम पंचायत बेलौली सोनबरसा विकास खण्ड दोहरीघाट, मऊ में ग्राम प्रधान पद की सामान्य जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति जिलाधिकारी मऊ व जिला पंचायत राज अधिकारी ,मऊ को प्रार्थना पत्र दिया गया ।
यह कि त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव 2021 के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी/ जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मे प्रधान पदों पर आरक्षण का आवंटन दिनांक 01.03.2021 की सूची को सूचना पट्ट पर चस्पा किया गया । उक्त जारी आवंटन सूची में विकास खण्ड दोहरीघाट तह0- मधुबन, मऊ में स्थित बेलौली सोनबरसा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। किनतु संशेाधित  आरक्षण जारी सूची दिनांक 22.03.021 के अनुसार ग्राम प्रधान की सामान्य जाति के लिए आवंटित किया गया है। अतएव आपत्ति है।
यह कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बेसईयर 2015 को बेस मानकर आरक्षण सूची जारी करने का निर्देश दिया गया है जिसके अनुसार ग्राम पंचायत बेलौली सोनबरसा ब्लाक-दोहरीघाट जनपद- मऊ में वर्ष 2015 पिछड़ी जाति के लिए सीट का आवंटन किया गया था । जिसके तहत विनय कुमार चैहान का चुनाव किया गया था।
सीटों का विवरण पूर्व में वर्ष 1995 मे पिछड़ी जाति, वर्ष 200 में पिछड़ी जाति, वर्ष 2005 में पिछड़ी जाति महिला, वर्ष 2010 में सामान्य महिला व वर्ष 2015 में पिछड़ी जाति ।
आजादी के बाद आज तक ग्राम पंचायत बेलौली सोनबरसा विकास खण्ड-दोहरीघाट जनपद-मऊ में अनुसूचित जाति का क्रम कभी नही आया है। जिसके इन्तजार में हम अनुसूचित जाति के लोग अपने अधिकार से वंचित रह गये है। जिस कारण हम अनुसूचित जाति के लोग अपने अधिकार को लेकर आपत्ति कर रहे है।।
प्रार्थना पत्र देने वालों में निम्न अनूप कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अनिल कुमार, अमरजीत, कमलेश कुमार इत्यादि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *