सीपीएस में पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को दी यातायात की जानकारी
मऊ। यातायात माह नवम्बर 2017 के अवसर पर दिनांक 16.11.17 को चन्द्रा पब्लिक स्कूल मऊ में यातायात जागरुकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल परिसर में उपस्थित 2500 छात्राओं को जनपद पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह की उपस्थिति में यातायात के नियमों संकेतो के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी द्वारा यातायात के विषय में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता पर विस्तृत जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने हेतु संकल्प पत्र पढ़वाया गया। बच्चों के सेल्फ डिफेन्स व छात्राओं को पास्को एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं महिला से सम्बन्धित हेल्पलाईन 1090 के विषय में छात्राओं को अहम जानकारी दी गयी जिसमें महिला आरक्षी सरोज यादव ने छात्राओं को डेमों देत हुये सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया कि किस तरह मनचलों से बचा जा सके। प्रभारी यातायात महेन्द्र प्रताप सिंह व यातायात टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को चलने के नियम सर सलामत तो सब सलामत, सोच समझकर चलाना है, दुर्घटना से बचना है आदि स्लोगन द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
इस अवसर पर चन्द्रा पब्लिक स्कूल के मैनेजर एडवोकेट विजय बहादुर पाल, प्रधानाचार्य के0सी0 पीटर, सवीजा पीटर व अन्य शिक्षकगण ज्ञानप्रकाश सिंह, कंचन सिंह, अमीन चन्द, रामजी यादव तथा लगभग 2500 छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।