सरकार की प्रशासनिक इकाइयां सरकार को गुमराह कर व असंगत कानून लाकर दवा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही हैं : सुरेश गुप्ता
मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों का एक दिवसीय जिला सम्मेलन भुजौटी स्थित तथागत वाटिका में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दवा व्यापारियों के हित में लगातार संषर्ष करने वाले जिला संगठन मंत्री जमील अंसारी को मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य की प्रशासनिक इकाइयें द्वारा सरकार को गुमराह करके असंगत कानून लाकर दवा व्यापारियों का उत्पीड़ात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। इस लालफीता शाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा ।
जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल नें फार्मासिस्टों की अनिवार्यता के मुद्दे को उठाते हुए कौशल विकास मिशन के तहत दवा व्यापारियों को 6 माह का प्रशिक्षण देने की बात कही साथ ही साथ यह भी बताया कि जन प्रतिनिधियों (सांसदों) के माध्यम से प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री मा0 धर्मेन्द्र प्रधान जी को अवगत कराया जा चुका है। तद्क्रम में महामंत्री प्रवीण पाण्डेय नें बताया कि जल्द ही मऊ कमेटी द्वारा इसे मंजूरी दिलाने हेतु सक्रीय प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवजी राय व संचालन जिला मंहामंत्री प्रवीण पाण्डेय ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवजी राय, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, भगवानदास गुप्ता, संगठन मंत्री जमील अंसारी, आकाश वर्मा, राजेश सिंह, रवि सिंह, भरत दास अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता, कक्कू गुप्ता, हीरू झा, भरत सिंह, रफी अतहर अंसारी, डिम्पल राय, मधुबन अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, घोसी अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, सन्नी बरनवाल, महेन्द्र उपाध्याय, खुनखुन सिंह, अन्नू राय, पवन राय, डब्बू सिंह (तारा) आदि लोग उपस्थित रहे।

