नंद गोपाल नंदी बोलें, 22 करोड़ जनता ही मुख्यमंत्री का परिवार, शीघ्र ही प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय से उड़ेगी जहाज
मऊ। आजाद भारत के इतिहास में प्रदेश में यह पहली सरकार हुई है जिसमें एक वर्ष के कार्यकाल में तीन बार जनता के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। पहली बार हमने सौ दिन पर फिर छ माह पर अब एक साल पूरे होने पर जनता के सामने अपने कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसी पहली सरकार बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उक्त बातें शनिवार को मऊ के कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मऊ जनपद के प्रभारी मंत्री स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कृत संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक संत को मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके ना घर है ना परीवार है, ऐसी स्थिति में प्रदेश की 22 करोड़ जनता ही मुख्यमंत्री के अपने परिवार हैं। कुछ इसी ध्येय के साथ हमने प्रदेश के विकास के कार्य करना शुरू किया। पिछली सरकार द्वारा खाली खजाना व खराब कानून व्यवस्था के बावजूद उत्तर उत्तर प्रदेश का हमारे कार्यकाल में विकास हुआ है। हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने सहित सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।
प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने के क्रम में एक योजना के तहत शीघ्र ही प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय से जहाज की सेवा शुरू हो जाएगी। इस के क्रम में फिलहाल 11 मंडल मुख्यालयों से शीघ्र सेवा प्राप्त होने लगेगी, जब उसके बाद शेष अन्य मंडलों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रदेश सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डालते हुए तमाम योजनाओं को गिनाया।
उन्होंने कहा कि अब से पहले इस प्रदेश में उद्योग लगाने से उद्यमी डरते थे, खराब कानून व्यवस्था पर तमाम समस्याओं को लेकर इस प्रदेश में कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता था। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एक बड़ा बिजनेस समिट का आयोजन किया गया। शीघ्र ही 25000 करोड़ कार्य आपको यहां दिखने लगेंगे। गोरखपुर से दिल्ली तक छोटी हवाई सेवा स्थान पर बड़े जहाज उतरने का फैसला लिया गया। कल जिस को हरी झंडी दिखाकर उनके द्वारा रवाना किया जाएगा। जनपद के विकास के मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर अपने को छोटा भाई बताते हुए सवालों से कन्नी काटते रहे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, जनपद की ज्वलंत समस्या बाल निकेतन रेलवे ब्रिज सहित तमाम योजनाओं के संबंध में टालमटोल ही करते नजर आए वह अधिकारियों से समस्याओं निजाम की बात कही।

