समाजवादी जागरूकता अभियान के छठवें दिन सुनी छात्रों की समस्या
मऊ। समाजवादी जागरूकता अभियान कार्यक्रम के छठवें दिन कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद यादव मुन्ना प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आज विभिन्न महाविद्यालयों पर छात्र/छात्राओं की समस्या को सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, दिलशाद अहमद,शास्वत तिवारी ,अरशद बशर,अर्जुन यादव ,अभय यादव ,खुशहाल सिंह,गौरव पाण्डेय,संतोष यादव,रामनरेश यादव,शिवम् सिंह ,राशिद अनिल,कृष्णा यादव मौजूद रहे।