संदीप यादव बने थानाध्यक्ष सरायलखंसी कई अन्य का कार्य क्षेत्र बदला
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निरीक्षक/उपनिरीक्षक ना0पु0 को रिक्ति के सापेक्ष जनहित/प्रशासनिक समायोजन के दृष्टिगत निम्नानुसार स्थानांन्तरित किया गया है।
जिसमें निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी को प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी से प्रभारी निरीक्षक थाना चिरैयाकोट। उ0नि0 संदीप यादव को थानाध्यक्ष चिरैयाकोट से थानाध्यक्ष सरायलखंसी। उ0नि0 राजेश प्रसाद यादव को थानाध्यक्ष दोहरीघाट से थानाध्यक्ष हलधरपुर। उ0नि0 नीरज कुमार पाठक को थानाध्यक्ष हलधरपुर से थानाध्यक्ष दोहरीघाट।