अपना जिला

शीर्ष नेतृत्व का पंचायत चुनाव पर है पैनी नजर : डा. कुशवाहा

■ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर मंडाव के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले नेता
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर मंडाव के कार्यकर्ताओं की बैठक फतेहपुर मंडाव के शिव मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा की चर्चा के दौरान प्रदेश सचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व की पैनी नजर बनी हुई है। संगठन के कार्यकर्ताओं की सहभागिता  होती है जिसका मूल्यांकन कर कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।इन्हीं के बल पर हम आने वाले पंचायत चुनाव को अपनी झोली में डालने में कामयाब होंगे ।मधुबन विधानसभा के पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि हमारे विधानसभा में आने वाले दोनों ब्लाक प्रमुख के साथ-साथ सभी जिला पंचायत की सीटें जिता कर कांग्रेस की झोली में डालना है। कार्यकर्ता गंभीरता से लड़ रहे है। और उनको मेरा खुला समर्थन  है कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्पित उम्मीदवारों का प्रचार करके उन्हें जिताने का काम करेगे। कांग्रेस के लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी  राष्ट्रकुँवर सिंह ने कहां की  कांग्रेस का जनाधार लगातार क्षेत्र में बढ़ रहा है जिससे विपक्ष के नेताओं में खलबली मच चुकी है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ न्याय पंचायत अध्यक्ष भी कमर कस ली है और जनपद मऊ में पंचायत चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर अपने खोए हुए अस्मिता को वापस लाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि बहुत दिनों के बाद संगठन पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका अदा कर रहा है और संगठन के सभी स्तर के कार्यकर्ता जी जान से जूट का क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और संगठन के बल पर जिले की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है हम समझते हैं कि संगठन के माध्यम से हम अपना लक्ष्य को हासिल करेंगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश ठाकुर सर्वेश राजन मधुसूदन त्रिपाठी जगदीश मिश्र आनंद सिंह अमिताभ यादव जसवंत सिंह राम भवन प्रकाश सिंह सतीश पांडे संपत मौर्या हां आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर एवं संचालन शिवाजी कनौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *