अपना जिला

विपणन क्रय केंद्र पर 1496 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

रतनपुरा/मऊ। स्थानीय विपणन गोदाम पर खोले गए गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 31 किसानों से 1496 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है ।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के निर्देशों और गाइड लाइन के अनुसार प्रतिदिन कुल 6 किसानों से 300 क्विंटल गेहूं की खरीददारी की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्रय केंद्र पर किसानों की अनावश्यक भीड़ उत्पन्न ना होने पाए। यही वजह है कि पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत किसान अपने टोकन को जनरेट करा कर के उसका ऑनलाइन सत्यापन करा रहे हैं ।इसके उपरांत उनके गेहूं की खरीदारी की जा रही है। स्थानीय क्रय केंद्र के विपणन निरीक्षक जाहिद कमाल पाशा ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹19.75 पैसे निर्धारित किया है, और इसी दर पर अब तक 31 किसानों से 1496 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों गाइडलाइन के अनुसार केंद्र पर प्याऊ किसानों के बैठने के लिए निर्धारित स्थान, नमी मापक यंत्र, कांटा तथा बोरा उपलब्ध करा दिया गया है ताकि किसानों को किसी किस्म की परेशानी ना हो। भीड़ को नियंत्रित करने एवं को भी गाइडलाइन ओं का परिपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य टोकन का जो सिस्टम निर्धारित किया गया है वह 1 दिन के लिए खुल रहा है और 6 किसानों का ही निर्धारित ढंग से पंजीकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *