शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 22.02.19 को थाना मधुबन पुलिस द्वारा राजेश पुत्र लल्लूप्रसाद निवासी कुसण्डा, बीर बहादुर, तेज बहादुर पुत्रगण रामचीज निवासीगण नरायनपुर थाना मधुबन, थाना घोसी पुलिस द्वारा रमाशंकर, कृपाशंकर पुत्रगण स्व0 चन्द्रजीत शर्मा, सोनू शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा निवासीगण खारा मोहम्मदपुर, रामबचन पुत्र अजयी, सौरंगी पुत्र बलीराम निवासीगण निडिहा बडरावं, सुख्खुराम, मुख्खुराम पुत्रगण कौलेशर, सुबाष राम, रमेश राम पुत्रगण अतवारू निवासीगण सुल्तानपुर थाना घोसी मऊ को शांति भंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत के गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
