विभिन्न थानों के 14 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा दिनांक 21.02.19 सायंकाल थाना मधुबन पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामप्रताप चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान निवासी भवरापुर थाना मधुबन, थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र दलश्रृंगार यादव निवासी अबदोपुर थाना चिरैयाकोट, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण सुजीत पुत्र शिवचरन निवासी भीटी, राजेश पुत्र झांगूर राम निवासी बल्लीपुरा थाना कोतवाली, थाना सरायलखन्सी पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण राजन पुत्र इन्द्रदेव निवासी हसनपुरा, श्रीपति पुत्र रामधनी निवासी पण्डितपुरा थाना सरायलखन्सी, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण राजेश पुत्र पतिराम मल्लाह निवासी हलीमाबाद, रामनिवास पुत्र केदार निवासी धाराचवर थाना मुहम्मदाबाद, थाना घोसी पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजेश पुत्र तेजू निवासी मुजार थाना घोसी, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण रघुनाथ पुत्र हरिहर राजभर निवासी हलधरपुर, अवधेश पुत्र जयराम निवासी मुझउवां थाना हलधरपुर, थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण मु0 कलाम पुत्र इन्द्रिश कुरैशी निवासी हक्कीतपुरा, प्रभात वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी औंरगाबाद, मो0 शाहिद पुत्र अनिस अहमद निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
