व्यापारी नेता डा. रामगोपाल ने प्रशासन को चेताया, टैक्स ऑडिट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
मऊ। टैक्स ऑडिट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी के सभी केस डीम्ड होने के वादे से सरकार मुकर रही है। सरकार की अब मनसा इसके बिल्कुल विपरीत है। उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल मऊ के जिला अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के। डॉ गुप्त ने बताया की जीएसटी अब पूरी तरह से ऑनलाइन व्यवस्था के अनुरूप चल रही है इसके बावजूद टैक्स ऑडिट के नाम पर जांच करना पूरी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कहा यदि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में तीव्र विरोध किया जाएगा। डॉक्टर गुप्त ने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी का शोषण होता है तो जीएसटी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकता है ।उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने कागजात पूरे कर लें कभी भी नोटिस आ सकता है।
इस अवसर पर विनय कुमार जायसवाल, गुलाब चंद गुप्ता, अंजनी कुमार मद्धेशिया, गिरीश चंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल जायसवाल, आनंद गुप्ता, गामा यादव, सुनील कुमार, अजहर कमाल फैजी, सुभाष कनौजिया, नियाज अहमद, हबीबुल्लाह, फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।

