विभिन्न स्कूलों में मनाया जाए चाचा नेहरु का जन्म दिवस
मर्यादपुर। क्षेत्र के समस्त विद्यालयो में बाल दिवस पूरे उत्साह एवम् धूमधाम के साथ मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान शहीद इंटर कॉलेज, बी.पी.एस., इंदिरा गांधी पी.जी कालेज, बेसिक विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगिता, बाल मेला, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
इस क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अजोरपुर के प्रधानाध्यापक मुराद उस्मानी ने पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इनको बच्चो से बहुत प्रेम था,जिसके कारण बच्चे इन्हे प्रेम से चाचा कहते थे। वही बी.पी.एस. पब्लिक इण्टर कालेज मे बाल मेला के उपरांत प्रबंधक राम नारायण सिंह ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार पं0 नेहरू उर्फ चाचा नेहरू ने अपने जीवन मे कभी हार नही माना व सतत भारत को आजाद भारत बनाने के लिए ब्रिटिशो के विरुद्ध लड़ते रहे।
इंदिरा गांधी पी. जी. कालेज के प्रबंधक राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि नेहरू जी हमेशा गांधीजी के आदर्शो पर चलते थे ।
उनका मानना था कि असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते है। शहीद इंटर कॉलेज के प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवम् विश्व शांति के अग्रदूत के रूप मे पं0 जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास मे अमर रहेगा। स्कूलों में मनाया जाए चाचा नेहरु का जन्म दिवस इसी प्रकार मऊ नगर के विभिन्न स्कूलों में चाचा नेहरु का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। अपने अपने स्कूल में छात्र छात्राओं ने चाचा नेहरु के जन्म दिवस पर बाल दिवस के रूप में बधाई एक दूसरे को बधाई दी एवं शिक्षकों ने इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।