Uncategorized

लोक दल नेता देव प्रकाश राय एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के संयुक्त प्रयास ने लाया रंग


मऊ। सड़क एवं पुल के नवनिर्माण में नेताओं को किस तरह से पापड़ बेलने पड़ते हैं, यह बेशक राजनेता एवं प्रमुख समाजसेवी देव प्रकाश राय से सीखा जा सकता है। जिन्होंने जनपद मऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के नगरीय क्षेत्र से बढुवा गोदाम से सहरोज मोड़ तक गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ 3 -3 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखकर के रखा । वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जनपदीय अध्यक्ष उमाशंकर
ओमर ने मऊ शहर के प्रवेश मार्ग के समीप अवस्थित जर्जर तमसा पुल के समानांतर नए पुल निर्माण की मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखा। तमसा पुल के नवनिर्माण की मांग को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश राय ने भी मुखर अंदाज में व्यापार मंडल की इस मांग को मुखर ढंग सेआगे बढ़ाया।

पता चला है कि सड़क चौड़ीकरण एवं तमसा पुल के नव निर्माण को लेकर के शासन और प्रशासन में हलचल शुरू हो गई है। इन दोनों कार्यों के लिए इस्टीमेट इत्यादि पर गहन मंथन प्रारंभ हो गया है। लेकिन इन मांग को लेकर के लोक दल के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश राय ने तमसा पुल निर्माण को लेकर के लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा ,तो वहीं दूसरी तरफ तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को नगरीय क्षेत्र बढुवा गोदाम से सहरोज मोड़ तक गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ 3 -3 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने के संदर्भ में 29 सितंबर 2018 को पत्र लिखा। जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने देव प्रकाश राय की उपर्युक्त मांग को परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई, गोरखपुर को पत्र लिखकर के इस पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया था। यही नहीं जब इस कार्य में विलंब होने लगा तो श्री राय ने प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 19 सितंबर 2018 को तथा आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ एवं परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई गोरखपुर को 6 सितंबर 2018 को पत्र लिखा ।जिस के संदर्भ में उनका पत्र भी आ गया। परियोजना निदेशक ने अपने पत्र में लिखा कि 22 किलोमीटर मऊ बाईपास का निर्माण कार्य संभवत अक्टूबर 2019 में पूर्ण हो जाएगा। एवं संपूर्ण ट्राफिक उस पर परिवर्तित कर दिया जाएगा ।तब तक वर्तमान साइट की नियमित रूप से मरम्मत का कार्य कार्यदाई संस्था मैसर्स जयप्रकाश एसोसिएट्स द्वारा किया जा रहा है। परियोजना निदेशक का पत्र प्राप्त होते ही देव प्रकाश राय अभी चैन से नहीं बैठे। बल्कि भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा जिस पर उनके निजी सचिव वैभव डांगे ने देव प्रकाश राय को पत्र के जरिए यह अवगत कराया कि आपके द्वारा माननीय मंत्री जी को प्रेषित पत्र 9 अगस्त 2018 को सड़क चौड़ीकरण पर अग्रिम कार्यवाही हेतु अध्यक्ष एन एच एआई को प्रेषित कर दिया गया है ।इन तमाम पत्र लेखन की कार्यवाही में सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता देव प्रकाश राय को काफी पापड़ बेलने पड़े। तब जाकर अपेक्षित परिणाम सामने आया है ।इस संदर्भ में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने भी तमशा पुल के निर्माण को लेकर के मामला उठाया तथा शहर में प्रवेश करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के शहर के भीतर क्षतिग्रस्त होने का भी मामला सामने आया तो इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तमशा पुल की मरम्मत का कार्य तो कर दिया गया। परंतु नए पुल बनाए जाने को लेकर के प्रशासन द्वारा इस्टीमेट इत्यादि की कार्य किए जाने पर लोकदल नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने संतोष व्यक्त किया है। परंतु इसमें शासन और प्रशासन से तेजी लाए जाने का भी अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *