मऊ के जिला अस्पताल में शुरू हुई ऑक्सीजन की सप्लाई
जिले में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच राहत देनेे वाली जो खबर सामने आई है वो ये है कि जिले के सरकारी अस्पताल मेें स्थापित ऑक्सीजन प्लांट जो काफी दिनों से बंद पड़ा था, मरम्मत के बाद वो सोमवार से फिर से चालू हो गया है, और इसके साथ ही प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई भी शुरू हो गई है, जबकि कुछ दिन पहले ही ऑक्सीजन के अभाव में 2 लोगों की जान चली गई थी,
जिले के सीएमएस ने जानकारी दी है कि जिला अस्पातल के प्लांट की क्षमता प्रति मिनट 38 सीसी ऑक्सीजन जनेरट करने की है, जिसके जरिए एक बार में करीब 10 नान कोविड मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सकती हैै. साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित 3 मरीजों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है.
कोरोना की नई लहर से बीमार लोगों की सबसे बड़ी मुसीबत ऑक्सीजन लेवल का घटना है जिसके अभाव में पूरे देश में लोग तेजी से दम तोड़ रहे हैं ऐसे में मऊ जिले के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की मरम््मत के बाद वहां से ऑक्सीजन की सप्लाई होने की खबर पूरे जिले के लोगों के लिए काफी सूकून देने वाली खबर है
घोसी से विधायक विजय राजभर ने सीएममओ और सीएमएस से बंद बड़े ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की हिदायत दी थी, इसके अलावा अभिभावक मंच के अध्यक्ष ने भी बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को तुरंत चलाने की मांग की थी, और सबकी कोशिश रंग लाई और मुश्किल की इस घड़ी में फिर से ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल हो सकी हैै.

