दुनिया 24X7

रेल यात्री ध्यान दें : वाराणसी क्षेत्र की निम्न ट्रेन का निरस्तीकरण, शार्ट-टर्मिनेशन, री शिडियूलिंग एवं नियंत्रण

वाराणसी। वाराणसी रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि

 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु 23 जनवरी, 2019 को वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार रेल खण्ड के मऊ-पिपरीडीह ब्लाक सेक्सन पर स्थित समपार सं. 3 पर 09.00 से 13.00 बजे तक एवं 23जनवरी, 2019 को भटनी-औंड़िहार खण्ड के सादात-माहपुर ब्लाक सेक्शन पर स्थित समपार सं. 27 पर 09.50 से 13.50 बजे तक तथा 28 जनवरी, 2019 को भटनी-औंड़िहार खण्ड के मऊ-पिपरीडीह ब्लाक सेक्शन पर स्थित समपार सं. 01 पर 09.00 से 13.00बजे तक सीमित ऊॅचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु यातायात ब्लाक दिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट-टर्मिनेशन, री शिडियूलिंग एवं नियंत्रण किया जायेगा।

निरस्तीकरण…

◆23 एवं 28 जनवरी, 2019 को 55122 मऊ-भटनी एवं55123 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट-टर्मिनेशन…

◆ लखनऊ जं. से 22एवं 27 जनवरी, 2019 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी।

◆ वाराणसी सिटी से 23 एवं 28 जनवरी, 2019 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.कृषक एक्सप्रेस मऊ से चलाई जायेगी।

◆ 75106/75105इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू गाड़ी 23 एवं 28 जनवरी, 2019 को मंडुआडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मंडुआडीह से चलाई जायेगी।

री शिडियूलिंग…

◆23 जनवरी, 2019 को 55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी रि-शिडियूल कर वाराणसी सिटी से 90मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी। 

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़ी…

◆23 जनवरी, 2019 को15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *