अपना जिला

देव भास्कर तिवारी उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

मऊ। जनपद की गौरवमई संस्था डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य एवं जिला कमिश्नर स्काउट देव भास्कर तिवारी उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था प्रधान कार्यालय लखनऊ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर शनिवार को डीएवी परिवार की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देव भास्कर तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियों को शिखर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। जब से श्री तिवारी ने जिला कमिश्नर स्काउट का जनपद मऊ में कार्यभार संभाला है डॉक्टर के सी भारती जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ एवं  जिला मुख्यायुक्त के नेतृत्व में स्काउट की गतिविधियां बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। श्री तिवारी के प्रादेशिक उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूरा जनपद मऊ सहित पूरा पूर्वांचल गौरवान्वित है । इस वर्ष निर्वाचन में पूरे पूर्वांचल से श्री तिवारी एक मात्र पदाधिकारी बने हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह,ऋषिकेश पांडेय भीष्म यादव  ,उपेंद्र पति पांडेय, श्रीमती प्रसून लता सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी ,राम अवध ,देव आनंद ,विवेक कुमार शुक्ल ,शरद कुमार पांडे ,अरविंद कुमार, बृजेश कुमार राय ,मुनेंद्र सिंह ,बृजेश कुमार राय ,शैलेंद्र यादव, राम सागर वर्मा ,डॉ कंचन लता पांडेय ,अर्चना गुप्ता ,महेंद्र प्रताप सिंह ,शिवानंद ,जय प्रकाश सिंह, रामाश्रय त्रिपाठी, शेखर चंद्र सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार विमल एवं संचालन ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने किया।
आज ही रामगोपाल इंस्टीट्यूट महाविद्यालय बड़ागांव में मऊ जनपद के रोवर्स रेंजर्स के समागम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर स्काउट गाइड के पदाधिकारियों डॉक्टर सुरेश प्रसाद तिवारी सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर, डॉक्टर जगदेव संयोजक रोवर रेंजर्स पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,राजेश कुमार यादव डी ओ सी स्काउट ,अखिलेश कुमार चौहान डीटीसी स्काउट ,डॉ घनश्याम दुबे संयोजक रोवर रेंजर्स जनपद मऊ सहित जनपद के सभी पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डॉक्टर शिव शंकर सिंह पूर्व प्राचार्य डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *