अपना जिला

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट, छः घायल

घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के जमुआरी गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गया। जिसमें मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से छः लोग घायल हो गये। इस सम्बन्ध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमुआरी गाँव निवासीनी चनरमा पत्नी जयराम ने घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह गली में आने जाने की विवाद को लेकर पडोसी कून्जू पुत्र पांचू, रागिनी पुत्री कून्जू, सोमारी पत्नी कून्जू एवं राजू पुत्र कुंजू अचानक आकर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया।
जिसमें बचाने आई पुत्री कुसुम को भी मारपीट कर घायल कर दिये।
वही इस मामले में कून्जू पुत्र पांचू ने भैंस को हाकने को लेकर जयराम पुत्र कोमल,सुदामा पुत्र तुलसी, रामश्रय पुत्र जीउत एवं रवींद्र पुत्र सुदामा ने गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर कुंजू, कून्जू की पत्नी सोमारी देवी,पुत्र एवं पुत्री रागिनी को मारपीट कर घायल कर दिया ।इस सम्बन्ध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से चार चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *