अपना जिला

पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर के प्रमुख मोहल्लों में किया रुट मार्च

घोसी/मऊ। होली पर्व को सकुशल सम्पन्न करने को लेकर सीओ अरशद जमाल व कोतवाल डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने वृहस्पातिवार को नगर के प्रमुख मोहल्लों में रुट मार्च कर लोगो से सौहार्द व शांति के साथ होली मनाने की अपील किया।पुलिस रुट मार्च नगर के बस स्टेशन,करिमूद्दीनपुर, बड़ागांव, ब्लाक रोड, मझवारा मोड़ आदि स्थानों से गुजरकर वापस कोतवाली हुआ।
सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी व कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने लोगो से अपील किया कि होली पर्व को आपसी भाई चारे के साथ सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाए। त्यौहार हमे एकता,भाईचारे का संदेश देते है।एक दूसरे समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखे। जिनको रंगों से परहेज है,उनके ऊपर रंग न डाले।फूहड़ गीतों का प्रयोग न करे।रुट मार्च में विनय सिंह,रमेश चंद्र यादव,शविंद्र राय,रामसजन नागर, विन्देश्वरी सिंह आदि के अलावा सी आरपीएफ के जवान के साथ पुलिस जवान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *