अपना जिला

मिट्टी का तेल छिड़क कर युवक ने लगायी आग, हालत गंभीर

घोसी/मऊ। नगर के बड़ागांव मल्लाह टोला निवासी राजा निषाद उम्र 25 वर्ष पुत्र रवि निषाद ने गुरुवार की सुबह दस बजे दिन में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। राजा की चीख पुकार सुनकर माता के शोर पर लोगो ने आग को बुझा कर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। 85 प्रतिशत से ज्यादा जले राजा को मऊ रेफर कर दिया गया। वहां से भी आज़मगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया।
बड़ागांव मल्लाह टोला निवासी राजा उम्र 25 वर्ष पुत्र रवि निषाद ने गुरुवार को पारिवारिक कारणों से सुबह अपने घर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया।आग में घेरते ही उसके चीख पुकार पर लोग इकठ्ठा होकर आग को बुझाया।तबतक वह बूरी तरह से जल गया था।आनन फानन में नगर के चेयर मैंन द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसको मऊ और वहा से आज़मगढ़ रेफर कर दिया गया था।जहाँ पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *