मुहल्लेवासियों ने सफाई कर्मी को पीटा, आक्रोशित कर्मचारियों ने जमकर काटा हंगामा
मऊ। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के पिटाई पर आक्रोषित कर्मचारियों ने मंगलवार को दोपहर नगर पालिका परिसर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर नगर मजिस्ट्रेट व कई थानों की पुलिस सहित नगर पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये और आश्वासन देकर हंगामे को किसी तरह से समाप्त करवाया। वहीं पीड़ित कर्मचारी के तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बताते चले कि पहली घटना मंगलवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही घटरा में पड़े कूड़े को उठाने पहुंचा सफाई को कर्मचारी को मुहल्लेवासियों ने जमकर पिटाई कर दिया। इस बात की जानकारी जब उनके अधिकारियों ने हुई तो वह हरकत में आ गये और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करवाया। वहीं दूसरी घटना दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र में पड़े कूड़े को ढेर को जेसीबी से उठाने पहुंचा कर्मचारी को मुहल्लेवासियों से विलम्ब से कूड़ा उठाने का आरोप लगाते हुए उसे जमकर मारपीट घायल कर दिया। इस बात की जानकारी जब अन्य कर्मचारियों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और नगर पालिका पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा को समाप्त करवाया। वहीं पुलिस ने पीड़ित नगर पालिका कर्मचारी के तरहरीर पर चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

