अपना जिला

मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त

गाजीपुर। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए गाजीपुर के वीर जवान की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि जनपद के बिरनो क्षेत्र के हसनपुरा फतेहपुर निवासी श्याम नारायण यादव (41) सीआरपीएफ में नायब दारोगा के पद पर तैनात थे। श्याम नारायण क्षेत्र में गामा पहलवान के नाम से जाने जाते थे। 1991 में उन्हें सीआरपीएफ में नियुक्ति मिली थी। उनके पड़ोसी रिटायर्ड सैनिक मेवालाल ने बताया कि जिस वक्त विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी हो रही थी उसी वक्त अखनूर सेक्टर में मुठभेड़ हुई जिसमें 4 जवान शहीद हो चुके है। इसी मुठभेड़ में श्याम नारायण यादव जख्मी हो गए। बीती रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। यह खबर मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *