अविनाश ने एसआई में 53 वां रैंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
■ नवजीवन इंग्लिश स्कूल से हाईस्कूल व ज्ञान कुंज स्कूल से किया था इंटरमीडिएट पास
बिल्थरारोड (बलिया)। तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी यशवंत सिंह के पुत्र अविनाश कुमार सिंह ने एस आई परीक्षा उत्तर प्रदेश में 53 वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है एवं परिवार में जश्न मनाया जा रहा है। घर पहुंच कर उनके मित्रों वसूली चिंतकों द्वारा बधाई देने का क्रम लगा हुआ है। इसी क्रम में परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह ने वर्ष 2006 में नवजीवन इंग्लिश स्कूल से दसवीं एवं वर्ष 2008 में ज्ञान कुंज से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण किया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की है। वर्ष 2013 में उन्होंने गेट क्वालिफाइड किया। अविनाश कुमार सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं। बचपन से ही वे काफी होनहार रहे हैं एवं वर्तमान समय इलाहाबाद में रह कर तैयारी कर रहे थे। बताया कि तैयारी के लिहाज से वह रोजाना 10 से 12 घंटे नियमित पढ़ाई का काम करते रहते थे। पूर्व प्रधान राजपुर अमित कुमार सिंह ने अविनाश कुमार सिंह की इस सफलता पर उन्हें साथियों सहित बधाई दी है।

