अपना जिलाचर्चा में

वीरेंद्र चौहान बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

मऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने वीरेंद्र चौहान को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव के पद पर नामित किया है। वीरेंद्र चौहान के जिला सचिव बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस दौरान जिला सचिव वीरेंद्र चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहाकि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचना और पार्टी को और मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है। वह पार्टी में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ करेंगे। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, रामधनी यादव, रामधनी चौहान, नन्हकू राजभर, कुद्दुस अंसारी, वीरेंद्र यादव लोहिया, योगेश तिवारी, अनिल यादव मास्टर, विनीत कुशवाहा, छात्रनेता राजेश यादव, योगेंद्र यादव, कमलेश चौहान, धर्मराज चौहान, रामशब्द यादव, अजित यादव, संजय पाण्डेय, विनोद तिवारी, अखिलेश चौहान, जिनेन्द्र नाथ दुबे, अरविंद यादव, राजेश यादव, डॉ ओमप्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, धीरज राजभर, जितेंद्र चौहान, बेचन यादव, शिवजी प्रजापति आदि ने खुशी प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *