फतहपुर मंडाव के चार बच्चे जनपद स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा में रहे अव्वल
मधुबन/मऊ । शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के चार बच्चों के जनपद स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को विद्यालयों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । ब्लाक स्तर पर हुए मिशन पहचान परीक्षा में सफल छात्रो ने जिले स्तर पर आयोजित परीक्षा में भाग लिया तथा स्थान प्राप्त कर ब्लाक फतहपुर मंडाव का गौरव बढाया है । ऐसे प्रतिभावान छात्रो के हौसला अफजाई के लिए शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के चार विद्यालयो पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान गंगऊपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्डु ने कहां कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती जनपद के सबसे पिछडे भूभाग पर स्थित गंगऊपुर का कक्षा 7 का छात्र लक्ष्मण पासवान मिशन पहचान योजना में जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर परषदीय विद्यालयो के सुधरते गुणवत्ता को रेखांकित करते हुए क्षेत्र का गौरव बढाया है । वही ब्लाक प्रतिनिधि ने सफल छात्र को उपहार स्वरूप साइकिल व तीन हजार नगदी देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया ।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रहे डा. बृजेश कुमार यादव का कहना था कि शिक्षा वह अनमोल रतन है जिसे प्राप्त करने के लिए कठिन साधना की जरूरत होती है यह तब संभव है जब छात्र दुर दृष्टि पक्का इरादा व कडी मेहनत को आत्मसात कर अपने लक्ष्य के तरफ अग्रसर हो । इसी कडी में खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहां कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पहल पर आयोजित मिशन पहचान परीक्षा से बच्चो में प्रतियोगी परीक्षाओ के आत्म निर्भरता का उद्गार होगा तथा परिषदिय विद्यालयो में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आयेगा । उन्होने बताया कि जिले स्तर पर आयोजित मिशन पहचान परीक्षा में कई अन्य ब्लाको के एक भी छात्र सफल नही हुए वही शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के गंगऊपुर के कक्षा सात के छात्र लक्ष्मण पासवान द्वितीय ,प्राथमिक विद्यालय गांगेबीर की कक्षा चार की छात्रा शिवानी गुप्ता प्रथम ,प्राथमिक विद्यालय लौवासाथ कक्षा दो की छात्रा श्रेया द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय तिघरा के कक्षा आंठ के छात्र अंकित मौर्य द्वितीय स्थान प्राप्त कर ब्लाक फतेहपुर मंडाव का मान बढाने का कार्य किया है । खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल छात्रो को सम्मानित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर मां सरस्वती की स्तुति किया तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगन्तुको का मन मोह लिया । साथ ही सामाजिक गीतो के माध्यम से कुरितियो पर प्रहार कर खुब तालिया बटोरी ।कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर सिंह ने किया । इस अवसर पर भानुमति देवी ,सूर्यभान शर्मा ,संजय सिंह ,रविन्द्र मौर्य ,अब्दुल्ला अंसारी ,उमेश राजभर ,शशि सिंह, प्रेम सागर, हरिओम मौर्य आदि रहे।

