मऊ रोटरी क्लब को मिला पाल हैरिस प्लेटिनम क्लब का अवार्ड
मऊ। रोटरी क्लब डिस्टिक 3120 के गवर्नर केके श्रीवास्तव ने मऊ रोटरी क्लब को पाल हैरिस प्लेटिनम क्लब घोषित किया।
वर्चुअल वार्षिक अधिवेशन रोटरी क्लब इंटरनेशनल के अनेकों पदाधिकारियों एवं क्लब के सदस्यों के बीच मंडलाध्यक्ष ने मऊ रोटरी क्लब को पाला हैरिस प्लेटिनम क्लब के खिताब से नवाजा।
रोटरी क्लब मऊ द्वारा रक्तदान शिविर, बृहद वृक्षारोपण, सदस्यता और पब्लिक इमेज आदि कराए गए कार्यों को लेकर गवर्नर स्तर पर सराहना की गई।
कान्फ्रेंस के बीच में रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर एचएन सिंह, सचिव प्रदीप सिंह और क्लब के समूचे टीम की सराहना किया गया ।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह ने बताया कि संस्था के बेहतर कार्यों के लिए मऊ रोटरी क्लब को पाल हैरिस प्लेटिनम क्लब का अवार्ड मिला है। इसमें सभी सदस्यों का सहयोग बराबर मिलता रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं ।
उन्होंने बताया कि करोना संक्रमण को देखते हुए समूह में कार्य नही होने के चलते अब एक अभियान सभी चौराहे पर रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मास्क वितरण एवं मास्क पहनने के लिए उचित तरीके आदि से संबंधित जानकारी के लिए पंपलेट वितरित करके जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमे जन सहयोग अपेछित है।


