ज़िन्दाबाद श्री ब्रजेश पाठक, ज़िन्दाबाद
(धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव)
कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक से मेरी केवल एक मुलाकात है, लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में। पत्रकार श्री राघवेंद्र त्रिपाठी के माध्यम से उन्हें निमंत्रित किया गया था। भाजपा के अतिमहत्वपूर्ण नेता का शहर में कार्यक्रम था। फिर भी वह सम्मेलन में आए।
लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह की उपस्थिति में बतौर राजनीतिक पेंशन मन्त्री उन्होंने सम्मेलन में सेनानियों की पेंशन पांच हज़ार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की जो बढ़ा।
लोकतंत्र सेनानी हर सम्मेलन में इसके लिए श्री ब्रजेश पाठक और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके लोकभवन कार्यालय में मिलकर भी इस वृद्धि के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया था।
लोकतंत्र सेनानी मैं भी हूँ।इसलिए श्री ब्रजेश पाठक के प्रति मेरे मन में भी स्नेह और सम्मान है क्योंकि इस पांच हज़ार की वृद्धि की शुरुआत उनके द्वारा ही की गई थी।
आज श्री ब्रजेश पाठक का सोशल मीडिया में एक पत्र पढ़ा जिससे यह ज्ञात हुआ कि श्री पाठक ने लखनऊ को जीने वाले जाने माने इतिहासकार श्री योगेश प्रवीण के इलाज के लिए भी एम्बुलेंस मुहैया कराने का प्रयास किया था।
सरकार की अपनी प्राथमिकताएं हैं। उसने सुना या नहीं सुना, वह जाने लेकिन श्री ब्रजेश पाठक का यह प्रयास तो अभिनन्दनीय है ही। इसलिए लिख रहा हूँ,
श्री ब्रजेश पाठक – ज़िन्दाबाद।
आप यदि कलमकार हैं और चाहते हैं कि कलमकारों के प्रति अन्य जनप्रतिनिधियों में भी यह दया भाव रहे तो श्री ब्रजेश पाठक के इस प्रयास की सार्वजनिक रूप से तारीफ करिए ताकि वह आगे भी इस तरह का प्रयास करते रहें और उनकी देखा देखी दूसरे भी करें।
साथियों, मौत पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन इलाज में कोताही से मौत अक्षम्य अपराध है। एक मन्त्री के कहने के बाद भी कोताही, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसलिए जगिए, जगाइए ताकि इलाज के वक्त इलाज मिल सके।
धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव
सम्पादक
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर संसद में दो टूक
लोकबन्धु राजनारायण विचार पथ एक
अभी उम्मीद ज़िन्दा है

