चर्चा में

BJP नेता अखिलेश सिंह ने ब्लाक में फैले भ्रष्टाचार को किया उजागर ,सेक्रेटरी को डीएम ने किया निलम्बित


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विकास खंड फतेहपुर मंडाव पर तैनात 1 ग्राम विकास अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अदेय प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैधानिक धन उगाही किए जानें के बाद भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री अखिलेश सिंह ने आडियो वायरल कर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से शिकायत किया । इस मामलें को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया । तथा संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया । जिला विकास अधिकारी ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी  को निलम्बित करते हुए उसे दोहरीघाट ब्लॉक से संबद्ध कर दिया । जैसे ही इस कार्रवाई की सूचना ब्लॉक कर्मियों को मिली उनमें हड़कंप मच गया । ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार जिले के सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी में तैनात थे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दावेदारों द्वारा शासनादेश के क्रम में पर्चा दाखिल करने में अदेेेय प्रमाण पत्र दिया जाना सुनिश्चित है ,के क्रम में दावेदारों द्वारा अदेय प्रमाण पत्र लिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ दावेदारों से ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर अवैधानिक तरीके से धन की मांग की गई जिसके बाद संबंधित दावेदारों ने उसका वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। इसी बीच जिलाधकारी अमित सिंह बंसल इस वीडियो का अवलोकन करते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु उक्त ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला विकास अधिकारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए दोहरीघाट संबद्ध कर दिया है ।जैसे ही इस कार्रवाई की सूचना ब्लॉक कर्मियों को मिली उनमें हड़कंप मच गया तथा सकते में आ गए ।गौरतलब है कि ब्लॉक मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम पर अदेय प्रमाण पत्र देने केेे नाम पर कुछ चर्चित ग्राम पंंचायत विकास अधिकारियों द्वारा 100 रूपये से 500 रूपये तक बसूला जा रहा था।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल का कहना है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *