‘भारत’ की कार्ययोजना में जुटे सलमान खान
अरे जनाब चौकिए मत ‘भारत’ दरअसल सलमान खान की नई फिल्म है. जिसकी कार्ययोजना में सलमान और उनकी टीम जुट गई है. फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस-3’ के आखिरी शेड्यूल में व्यस्त हैं हम आपको बता दें कि सल्लू मियां की ‘रेस-3’ ईद पर रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है. ‘रेस-3’ में सलमान बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे. तो वहीं इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बेकरारी भी बढ़ गई है. तो वहीं बताया जा रहा है कि अगले ईद यानी 2019 में उनकी अगली फिल्म ‘भारत’ रिलीज हो सकती है. ‘भारत’ में हिरोइन कौन होगा इसको लेकर दो अभिनेत्रियों में कांटे की टक्कर चल रही है. बताया जा रहा है कि कट्रीना कैफ या जैक्लिन के बीच कड़ा मुकाबला है.
