भाजपा से ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारी में चार उतरे रण में, असमंजस
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने दमखम के साथ मैदान में उतरने का दावा करती आ रही है, वहींं ब्लाक प्रमुख, प्रधान ,बीडीसी के लिए पार्टियाँ जीताऊ प्रत्याशियों पर दाव आजमाने की जुगत में है । हालांकि सत्ताधारी दल से प्रमुख पद के लिए सबसे अधिक पार्टी से अधिकृत होने के लिए मारा-मारी देखने को मिल रहा है । ब्लाक फतेहपुर मंडाव में अब भाजपा से दावेदारी करने में चार उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे है । जिनमें मंत्री दारा सिंह चौहान के करीबी इन्दल गिरि, भाजपा नेता एवं मध्यदेशीय वैश्य समाज के गिरिश गुप्ता, जिला महामंत्री राधेश्याम एवं उभरते सितारे के रूप में भाजपा से लाइन में है प्रवीण कुंवर सिंह पार्टी किस पर अपना भरोसा जताती है यह अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगा । उधर सपा से एक चेहरा चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने उभर कर सामने देखने को मिल रहा है । काग्रेस ,बसपा से कोई चेहरा प्रमुख प्रतिनिधि के लिए अब तक चुनावी रण में नजर नहीं आ रहा । भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनीं हुई है । आगामी समय में चुनाव और भी दिलचस्प होने के कयास लगाए जा रहें है । क्यों कि पार्टी यदि प्रमुख पद के लिए दावेदारी कर रहें कुछ चेहरो को नकारती है तो वह निर्दल चुनाव लड़ने की मुड़ बना चुके है ।तथा कांग्रेस एवं बसपा एक तीसरा फ्रंट की भूमिका अदा कर सकते है ।


